फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: लोकल फाल्ट बढ़ा, बिजली संकट से जूझ रहे उपभोक्ता

Tue, 16 May 2023 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
नेदुला के समीप बिजली के टूटे हुए तार को ठीक कर बिजलीकर्मी।संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। तापमान लगातार बढ़ रहा है। इसके साथ ही बिजली की खपत भी बढ़ गई है, लेकिन बिजली की उपलब्ध कम होने से कटौती बढ़ गई है। इसके साथ ही लोकल फाल्ट की समस्या बढ़ गई है। इसके कारण उपभोक्ताओं को बिजली संकट से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में कई-कई घंटे बिजली गुल हो जा रही है। सोमवार को मगहर फीडर से जुड़े करीब 100 गांव में लोकल फाल्ट के चलते करीब 10 घंटे बिजली नही रही है। इससे उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मंगलवार को अधिकतम तापमान जहां 41 डिग्री सेल्सियस रहा तो न्यूनतम तापमान भी 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। ऐसे में लोगों को भीषण गर्मी से जूझना पड़ रहा है। बिजली आपूर्ति से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है, लेकिन बिजली भी दगा दे जा रही है। कारण यह है कि जर्जर बिजली के तार टकरा रहे हैैं और बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है।
इस दौरान बिजली से चलने वाले उपकरण बेकार साबित हो रहे हैं। पंखा, कूलर बिजली के अभाव में नहीं चल पा रहे हैं। सोमवार को मगहर फीडर से जुड़े करीब 100 गांवों की बिजली लोकल फाल्ट के चलते गुल हो गई। इससे क्षेत्र के गड़सरपार, सेमरी, लक्ष्मीपुर निचौरा, धवरिया, सहसरावमाफी, केरमुआ, चकदही, धरैची, दुबौली आदि गांवों में करीब दस घंटे तक बिजली न रहने से उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। देर रात्रि करीब दस बजे बिजली आई तक जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। दूसरी तरफ गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की डिमांड बढ़ गई है। दो माह पूर्व की तुलना में करीब 25 फीसदी बिजली की मांग बढ़ी है। बिजली की आपूर्ति और डिमांड में भारी अंतर के कारण बार-बार बिजली गुल हो रही है और इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

00000000000000000000000
खड़ा हो रहा पेयजल संकट
बिजली की कटौती और लोकल फाल्ट के चलते पानी का संकट खड़ा हो रहा है। लोगों के घरों के छतों पर लगी पानी की टंकियां सूख जा रही हैं। कारण यह है कि बिजली न रहने पर मोटर नहीं चल पा रहे हैं। ऐसे में स्नान से लेकर भोजन तैयार करने के लिए पानी का संकट झेलना पड़ रहा है। उपभोक्ता रविंद्र कुमार, गिरजेश कुमार, राजेेश आदि ने कहा कि बिजली की कटौती और लोकल फाल्ट के कारण समस्या बढ़ गई है। इस पर ध्यान दिए जाने की जरूरत है।
00000000000000000000000000000
गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की मांग बढ़ी है, फिर भी उपभोक्ताओं को निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति देने का प्रयास किया जा रहा है। लोकल फाल्ट की समस्या को दूर करने के लिए कर्मचारियों को लगाया गया है। निर्देश दिए गए हैं कि फाल्ट होने पर तत्काल ठीक करें।
विज्ञापन

-दिव्य रंजन, अधिशाषी अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें