फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बारिश शुरू होते ही गुल हो जा रही बिजली, परेशान हो रहे उपभोक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। विद्युत आपूर्ति में सुधार के निगम के दावे फेल नजर आ रहे हैं। स्थिति यह है कि बारिश शुरू होते ही बिजली गुल हो जा रही है। ट्रिपिंग और फाल्ट की समस्या भी बढ़ गई है। दावे के विपरीत फाल्ट समय से ठीक नहीं किया जा रहा है। इससे उपभोक्ताओं को काफी दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

मगहर कताई मिल फीडर से जुडे़ गांवों में तो पिछले चार दिन से रातभर बिजली गुल हो रही है। इससे लोगों की नींद में खलल पड़ रहा है। विद्युत निगम ने शहर से देहात तक बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए जर्जर तारों व पोल बदलने के लिए कार्य कराए। ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता में भी वृद्धि की गई। दावा किया गया कि लोकल फाल्ट से निजात मिलेगी, लेकिन बरसात का मौसम शुरू होते ही विद्युत निगम के दावे की पोल खुल गई है। स्थिति यह है कि जैसे ही बारिश शुरू हो रही है बिजली कट जा रही है। शहर में ट्रिपिंग की समस्या बनी हुई है तो ग्रामीण क्षेत्रों में लोकल फाल्ट मुसीबत बन गई है।
सबसे ज्यादा दिक्कत मगहर कताई मिल फीडर से जुडे़ उपभोक्ताओं को झेलनी पड़ रही है। पिछले चार दिनों से बारिश के चलते रातभर बिजली आपूर्ति बाधित हो जा रही है। बिजली दूसरे दिन सुबह दस बजे के बाद आती है। इस बीच में पंखा, कूलर बेकार हो जा रहे हैं और लोगों की नींद पूरी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गड़सरपार, धवरिया, लक्ष्मीपुर निचौरा, सेमरी, नहसापार, चकदही, धरैची, दुबौली आदि ऐसे गांव है जहां चार दिन में रातभर बिजली नहीं आ रही है, जिससे उपभोक्ता परेशान हैं। नहसापार के यशवंत चौरसिया, चकदही के रविंद्र यादव आदि ने बताया कि बारिश शुरू होते ही बिजली गुल हो जा रही है, जिससे काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इन लोगों ने कहा कि पूरी रात जागकर गुजारनी पड़ रही है। सुबह के समय पानी का भी संकट खड़ा हो रहा है। वजह यह है कि बिजली न रहने से मोटर नहीं चल पा रहे हैं।
000000000000000000
विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। बारिश और तेज हवा के कारण लोकल फाल्ट की समस्या आ रही है। कर्मियों को निर्देश दिया गया है कि सूचना मिलते ही फाल्ट ठीक करें, ताकि उपभोक्ताओं को परेशान न होना पड़े।
विज्ञापन

-राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड-प्रथम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें