फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बिजली कटौती बढ़ी, लोकल फाॅल्ट से जूझ रहे शहरवासी

Wed, 20 Nov 2024 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। त्योहारों की सीजन खत्म होने के बाद एक बार फिर बिजली कटौती बढ़ गई है। इससे शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के लोग प्रभावित हो रहे हैं। सुबह के समय बिजली गुल हो जाने से लोगों को पानी का संकट झेलना पड़ रहा है। साथ ही लोकल फाल्ट की समस्या भी बनी हुई है। स्थिति यह है कि सुबह पांच बजे बिजली गुल हो रही है और आठ बजे के बाद बिजली मिल रही है।
विज्ञापन

त्योहारों में निर्बाध रूप से बिजली की आपूर्ति हो, इसके लिए शासन ने 15 नवंबर तक बिजली कटौती से मुक्त करने की घोषणा की थी। इस दौरान बिजली की बेहतर सप्लाई मिली, लेकिन वर्तमान में बिजली की कटौती बढ़ गई है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में बिजली की कटौती के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। खासकर सुबह के समय जब लोगों के स्नान, खाना बनाने के के लिए पानी की जरूरत रहती है, उस समय बिजली गुल हो जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें