फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: विद्युत संविदा कर्मचारियों की समस्याओं को दूर करें

Sun, 11 Jun 2023 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
इंडस्ट्रियल एरिया विद्युत सब स्टेशन पर बैठक करते बिजली संविदाकर्मी।संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मगहर। विद्युत संविदा मजदूर संगठन की बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष विजय नंदन की अध्यक्षता में औद्योगिक क्षेत्र खलीलाबाद में स्थित बगहिया में संपन्न हुई। बैठक में कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार चर्चा कर रणनीति बनाई गई। सर्वसम्मति से पांच सूत्रीय समस्या के निस्तारण को लेकर समाधान पत्र अधीक्षण अभियंता को देने का निर्णय लिया गया। जिलाध्यक्ष विजय नंदन ने बताया कि गलत सूचना देने पर संविदा कर्मियों को टर्मिनेट किया जाना गलत है। इसके अलावा उनका तीन माह का वेतन भी बाधित कर दिया गया। संविदा कर्मचारियों से एग्रीमेंट के हिसाब से कार्य नही कराया जा रहा है। संविदा कर्मियों के एरियर का बकाया नहीं मिल रहा है जिसे फौरन दिलाया जाए।
इसके अलावा मगहर विद्युत केंद्र पर चार संविदा विद्युत कर्मचारी तैनात है। जिनसे चौबीस घंटे कार्य लिया जाता है। जो कार्य के दबाव से कर्मचारी परेशान हो रहे हैं। इन सबका निदान नही किया जा रहा है। जिसे लेकर कर्मचारियों में असंतोष है। इन सभी समस्याओं के समाधान के लिए अधीक्षण अभियंता विद्युत को पत्र सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में श्रीकांत, धर्मेंद्र, मुकेश वर्मा, रतन जोशी, अवधेश कुमार, मेवालाल, सुनील कुमार, राजेश कुमार, मोहम्मद आरिफ, शाकिर नूरी आदि संविदा कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें