फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हर तरफ मौत के खंभे, विद्युत निगम नहीं ले रह सुध

Sun, 25 Jun 2023 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
बैंक चौराहे पर सड़क के बीचो बीच लगा बिजली का पोल।संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। विद्युत निगम की लापरवाही लोगों को मुसीबत में डाल रही है। अभी बुधवार को बखिरा कस्बे में तीन साल की मासूम बिजली का तार टूटकर गिरने से झुलस गई, जबकि फरवरी में मेंहदावल के नौलखा में एक युवक बिजली के पोल से टकरा गया, जिसकी मौत हो गई। ऐसी ही स्थित शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

खलीलाबाद कस्बे में सड़क चौड़ीकरण किया गया, लेकिन बीच सड़क पर बिजली के पोल नहीं हटाए गए हैं। अब यह पोल दुर्घटना का कारण बन रहे हैं। इसके बाद भी बिजली निगम सुध नहीं ले रहा है। जिला मुख्यालय की बात करें तो खलीलाबाद कस्बे में सड़कों का चौड़ीकरण हुआ है। योजना थी कि बिजली के पोल हटवाए जाएंगे, लेकिन खंभे नहीं हटवाए गए। वर्तमान में बैंक चौराहा से मुखलिसपुर तिराहा सहित विभिन्न क्षेत्रों में सड़क के बीच व किनारे बिजली के खंभे लगे हुए हैं। इन्हीं के सहारे बिजली की आपूर्ति की जा रही है। इससे जहां लोगों को आने-जाने में परेेशानी उठानी पड़ रही है वहीं दुुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
ऐसी ही स्थिति मेंहदावल व धनघटा क्षेत्र में भी देखने को मिल रही है। इससे दुर्घटना हो रही है और लोग साइड लेने के दौरान खंभे से टकरा जा रहे हैं। इसके बाद भी बिजली निगम के जिम्मेदार सुध नहीं ले रहे हैं। यही नहीं कई जगहों पर खुले में ट्रांसफाॅर्मर लगा दिए गए हैं। ट्रांसफाॅर्मरों की सुरक्षा के लिए न तो जाली लगाई गई है और न ही गार्ड लगे हैं। लेड़ुआ महुआ में रखा ट्रांसफाॅर्मर खुले में है, जहां कूड़ा फेंका जा रहा है। इससे इसके आसपास पशु घूमते रहते हैं, जिससे दुुर्घटना होने की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन

000000000000000000000000
केस एक-
फरवरी में मेंहदावल क्षेत्र के नौलखा के पास सड़क पर लगे खंभे से एक बाइक सवार युवक टकरा गया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। छपिया अनंत निवासी अमरनाथ (25) पुत्र कैलाश रिश्तेदार को छोड़ने को छोड़ने बाइक से नौलखा गया था, लौटते समय अनियंत्रित होकर सड़क पर लगे खंभे से टकरा गया।
000000000000000000000000
केस-दो
दिसंबर 2022 में धनघटा क्षेत्र स्थित रामजानकी मार्ग पर मलौली के पास एक ट्रक खंभे से टकरा गया था। हादसे में चार लोग घायल हो गए थे। घायलों को कई दिनों तक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती होना पड़ा था। इसके बाद भी सड़क से खंभा नहीं हटवाया गया।
विज्ञापन

000000000000000000000
सड़क के बीच लगे खंभे चिह्नित किए जाएंगे। इसके लिए निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद सड़क के बीच लगे बिजली के खंभों को हटवाया जाएगा।
-रणधीर कुमार, अधिशाषी अभियंता, बिजली निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें