फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एक सप्ताह बाद भी नहीं बदला गया जला ट्रांसफाॅर्मर, आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। विद्युत उपकेंद्र हरिहरपुर से संचालित मानपुर से सिकटहा मेन लाइन का ट्रांसफाॅर्मर निहालपुर गांव के पास एक सप्ताह पहले जल गया। ग्राम प्रधान व ग्रामीणों के कोशिश के बाद भी यह ट्रांसफाॅर्मर नहीं बदला गया। इससे पूरे गांव में विद्युत आपूर्ति ठप पड़ है। इसके चलते उपभोक्ताओं को उमस भरी गर्मी में परेेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

विद्युत कर्मचारियों की लापरवाही के कारण आए दिन क्षेत्र में समस्याएं बनी हुई हैं, लेकिन कोई भी अधिकारी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। अभी एक सप्ताह पूर्व मानपुर सिक्टहा मेन लाइन पर स्थित ग्राम निहालपुर में लगा ट्रांसफाॅर्मर जल गया। इससे विद्युत आपूर्ति बाधित है। आलम यह है कि गांव के लोग उमस भरी गर्मी झेल रहे हैं। पंखा, कूलर और बिजली से चलने वाले उपकरण बेकार हो गए हैं। मोबाइल चार्ज के लिए भी तरस रहे हैं।
ग्राम निवासी खुर्शीद अहमद, अयाज अहमद, फुजैल अहमद व सोनू ने बताया कि आए दिन सप्ताह से ट्रांसफाॅर्मर जला है। कर्मचारी आते हैं और देखकर चले जाते हैं, लेकिन उसे ठीक कराने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया। ऐसे में भीषण गर्मी से घरों में बच्चे और महिलाएं परेशान हैं। लोगों की रात की नींद हराम हो गई है। लोगों को रात में छत पर गुजारनी पड़ रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने विद्युत निगम के उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए तत्काल ट्रांसफाॅर्मर बदलवाने की मांग किया है। इस संबंध में अवर अभियंता अश्वनी पांडेय ने बताया कि ट्रांसफाॅर्मर जलने की जानकारी मिली है, जल्द ही ट्रांसफाॅर्मर बदल कर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें