फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ले रखा घरेलू कनेक्शन, जांच में मिला कामर्शियल का प्रयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। विद्युत वितरण खंड मेंहदावल के अंतर्गत बेलहर कला फीडर क्षेत्र में अवर अभियंता के नेतृत्व में सघन विद्युत जांच अभियान चलाया गया। इसमें कई उपभोक्ता कागज में घरेलू कनेक्शन लेने के बाद कामर्शियल बिजली का प्रयोग करते पाए गए। जांच आख्या अधिशासी अभियंता को सौंपते हुए कार्रवाई के लिए अवर अभियंता ने पत्र लिखा है।
विज्ञापन

बेलहर कला क्षेत्र के बेलवा सेंगर चौराहे पर अवर अभियंता सनी देओल प्रताप के नेतृत्व में बिजली कनेक्शन की जांच का अभियान चलाया गया। इसमें छह लोग घरेलू कनेक्शन के उपभोक्ता मिले, लेकिन उनके कनेक्शन कामर्शियल प्रयोग में पाए गए। इसी तरह बेलहर कला क्षेत्र में कनेक्शन पर निर्धारित किलो वाट की जगह अधिक भार का प्रयोग सामने आया।
अवर अभियंता सनी देओल प्रताप ने बताया कि बेलहर कला फीडर क्षेत्र में लगातार विद्युत कनेक्शनों की जांच का अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को आधा दर्जन लोग घरेलू कनेक्शन लेने के बावजूद कामर्शियल विद्युत का प्रयोग करते पाए गए। वहीं कई उपभोक्ता ऐसे मिले जिन्होंने घरेलू कनेक्शन एक किलोवाट का लिया, जबकि विद्युत भार दो किलोवाट पाया गया। जांच आख्या की रिपोर्ट कार्रवाई के लिए अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड को सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें