फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: विद्युत निगम का 67 उपभोक्ताओं पर 63 लाख रुपये बकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के दो दिन पूर्व विद्युत वितरण खंड मेंहदावल का दौरा हुए बीत ही थे कि बिजली निगम ने बड़े बकाएदारों पर सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। बुधवार को बेलहर कला फीडर के अवर अभियंता ने 67 बड़े बकायेदारों की सूची जारी की है जिन पर 63 लाख रुपये बकाया है। इसकी वसूली के लिए नगर पंचायत कार्यालय बकाएदारों की सूची चस्पा की गई गई है। इससे हड़कंप मच गया है। सूची में क्षेत्र के कई बड़े व नामचीन लोगों नाम सार्वजनिक होते ही क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।
विज्ञापन

बेलहर कला फीडर के अवर अभियंता विद्युत सनी देओल प्रताप ने नगर पंचायत बेलहर कला क्षेत्र में 67 बड़े बकायेदारों की सूची जारी की है। सूची में बेलहर खुर्द में 31 लाख 467 रुपये और बेलहर कलां के उपभोक्ताओं के ऊपर 31 लाख 761 रुपये बकाया है। उन्होंने बताया कि दो दिनों पूर्व मेंहदावल विद्युत वितरण खंड कार्यालय पर विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों के साथ बैठक कर प्रबंध निदेशक एवं आईएएस शंभू कुमार ने बकाए को लेकर नाराजगी जताई थी। साथ ही विद्युत बिल के बकायेदारों के विरुद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया था।
बुधवार को उसका अनुपालन होता नजर भी आया। अवर अभियंता सनी देओल प्रताप ने विद्युत बिल के बड़े बकायेदारों की सूची जारी करने के साथ ही नगर पंचायत कार्यालय बेलहर कला के सूचना बोर्ड पर चस्पा भी करा दी। क्षेत्र के बड़े विद्युत बिल के बकायेदारों की सूची चस्पा होते ही जहां हड़कंप मच गया, वहीं लोग सूची में प्रकाशित नामों को देखकर चुटकी भी लेने लगे। क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता सरोज कुमार ने कहा कि विद्युत वितरण खंड क्षेत्र में जो भी बड़े विद्युत बिल के बकाएदार हैं वह अपने विद्युत बिल का भुगतान अवश्य कर दें, नहीं तो बेलहर कला फीडर की तरह ही बड़े बकायेदारों जो अन्य क्षेत्रों में हैं, उनकी सूची सार्वजनिक करने के साथ ही बिल भुगतान की प्रक्रिया सख्त की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें