फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पावर ब्लॉक : निर्धारित हुए समय सारिणी, आठ ट्रेनें होंगी प्रभावित

विज्ञापन
मुखलिसपुर रेलवे क्रासिंग के पास बन कर तैयार हुआ अंडर पास का ढांचा।संवाद
विज्ञापन
-22 मई से सात जून तक मिला है पावर ब्लॉक
विज्ञापन

-कासन में चलेगी ट्रेनें, 20 किलोमीटर रहेगी रफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। अंडरपास के निर्माण कार्य के लिए 22 मई से पाॅवर ब्लॉक मिला है। इस दौरान गार्डर आदि के कार्य कराए जाएंगे। इससे आठ ट्रेनें प्रभावित होंगी। इसको लेकर रेलवे ने समय सारिणी जारी कर दिया है। ट्रेनें कासन पर चलेंगी और स्पीड 20 किलोमीटर होगी। सात जून तक काम समाप्त हो जाएगा, इससे लोगों को राहत मिलेगी।

खलीलाबाद के मुखलिसपुर रोड स्थित रेलवे क्राॅसिंग करीब दो साल से बंद है, और पास में अंडरपास का निर्माण कार्य चल रहा है। वर्तमान में गार्डर आदि के कार्य होने हैं, जिसके लिए दो क्रेन आई थीं, लेकिन पावर ब्लॉक न मिलने से क्रेन लौट गई थी। इस बीच रेल प्रशासन ने पाॅवर ब्लॉक दे दिया है। इसके तहत 22 मई से सात जून तक का समय निर्धारित किया गया है। निर्धारित समय में काम निपटाने के लिए रेलवे प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। एक बार फिर क्रेन मंगाई जा रही है, ताकि कार्य कराया जा सके। रेलवे लाइन के नीचे ढांचा शिफ्ट करने की व्यवस्था की जा रही है। इस दौरान आठ ट्रेनें प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन

00000000000000
यह ट्रेनें होंगी प्रभावित
खलीलाबाद- मगहर खंड के मध्य ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक के कारण गाड़ियों का नियंत्रण एवं रि-शेड्यलिंग निर्धारित कर दिया गया है। इस दौरान 12512 कोच्चीवेली- गोरखपुर एक्सप्रेस 23 मई को 75 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी, जबकि 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस 23 मई एवं आठ जून मार्ग में 25 मिनट नियंत्रित कर चलेगी। 12492 जम्मूतवी- बरौनी एक्सप्रेस सात जून को मार्ग में 55 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी। इसके साथ ही जिन ट्रेनों की रि-शेड्यूलिंग की गई है, उनमें मथुरा जं. से 22 मई एवं सात जून को चलने वाली 22532 मथुरा जं. छपरा एक्सप्रेस मथुरा जं. से 150 मिनट रि-शेड्यूल कर चलाई जाएगी। आनंद बिहार टर्मिनल से 22 मई को चलने वाली 14010 आनंद बिहार टर्मिनल बापूधाम मोतिहारी एक्सप्रेस आनंद बिहार टर्मिनल से 90 मिनट और आनंद बिहार टर्मिनल से सात जून को चलने वाली 15622 आनंद बिहार टर्मिनल -कामाख्या एक्सप्रेस 110 मिनट रि-शेड्यूल कर चलाई जाएगी।
विज्ञापन

0000000000000000
कार्य कराए जाने की तैयारी पूरी
मुखलिसपुर रेलव क्राॅसिंग पर अंडरपास बनाया जा रहा है। इसके लिए पावर ब्लॉक मिल गया है। ऐसे में कार्य कराए जाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। इस दौरान कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।
-अतुल कुमार, अवर अभियंता, रेलवे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें