फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: आजाद चौक की सड़क होगी ऊंची, जलभराव से मिलेगी निजात

विज्ञापन
शहर का आजाद चौक नगरपालिका इस चौराहे को ऊचा करायेगा।संवाद
विज्ञापन
- चौराहे का होगा सुंदरीकरण, एक फीट ऊंची की जाएगी सड़क
विज्ञापन

- बरसात के मौसम में जलभराव से मिलेगी निजात
संवाद न्यूज एजेंसी

संतकबीरनगर। शहर के आजाद चौक में हर साल बारिश में जलभराव की स्थिति हो जाती है। इसको लेकर नगर पालिका अब इस चौराहे की सड़क तीनों तरफ से एक फीट ऊंची की करने जा रही है। यह सड़क सीसी बनेगी, ताकि जलभराव की स्थिति न हो। इसके साथ ही आजाद की प्रतिमा के चबूतरे को भी बेहतर किया जाएगा। जून में काम शुरू हो जाएगा।
नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के अंतर्गत शहर के आजाद चौक पर सबसे ज्यादा लोगों का आना जाना रहता है। यहां समय माता मंदिर भी है। इसके साथ ही मेंहदावल बाईपास की तरफ जाने का प्रमुख मार्ग है। हर वर्ष बदसात के मौसम में यहां जलभराव की स्थिति होती है, जिससे करीब 150 दुकानदार प्रभावित होते हैं, और आने-जाने वाले लोग भी प्रभावित होते हैं। नगर पालिका ने यहां की सड़क को एक फीट ऊंचा करने की योजना तैयार की है। इसके तहत सड़क को नाले से एक फीट ऊंचा किया जाएगा, ताकि बारिश का पानी सीधे नाले में चला जाए।
विज्ञापन

तीनों तरफ से सीसी रोड का निर्माण होगा, जिससे बारिश से सड़क खराब न हो। यही नहीं आजाद की प्रतिमा पर बने चबूतरे का भी सौंदर्यीकरण किया जाएगा। ताकि शहर में आने वाले लोग यहां की भव्यता देखते रहें। इस पर जून में कार्य शुरू हो जाएगा, जिसकी तैयारी में नगर पालिका जुटा है।
विज्ञापन

0000000000000


आजाद चौक पर बारिश होने पर जलभराव हो जाता है। पानी सड़क पर ही भर जाता है, जिससे लोगों को दिक्कतें होती हैं। इसके लिए सड़क को ऊंचा किए जाने की योजना तैयार है। बारिश से पूर्व काम पूर्ण करा लिया जाएगा।
-जगत जायसवाल, चेयरमैन, नगर पालिका परिषद, खलीलाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें