फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: आबादी में पोल्ट्री-फाॅर्म से दिक्कत, जांच में सही मिली शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिहरपुर। महुली क्षेत्र के हृदयीपुर गांव में आबादी के बीच चल रहे पोल्ट्री-फाॅर्म से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पोल्ट्री फाॅर्म की दुर्गंध से आसपास के लोगों का जीना मुहाल है। शिकायत पर जांच करने पहुंची पुलिस ने मामला सही पाया। इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है।
विज्ञापन


हृदयीपुर निवासी विवेक कुमार श्रीवास्तव सहित कई लोगों ने डीएम को शिकायती पत्र देकर पोल्ट्री-फाॅर्म को आबादी से दूर हटाने की गुहार लगाई थी। पत्र में ग्रामीणों ने पोल्ट्री-फाॅर्म से उठ रही दुर्गंध से हो रही परेशानी का जिक्र किया था। ग्रामीणों का कहना है कि आबादी के बीच पोल्ट्री-फाॅर्म से गंदगी और दुर्गंध के चलते संक्रामक बीमारियों के फैलने का भी खतरा है। शिकायत की जांच करने पहुंची पुलिस ने मामला सही पाया, जिसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर दी गई है। मामले में तनाव के चलते मुकामी पुलिस ने दोनों पक्षों पर शांतिभंग की कार्रवाई भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें