फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोल्ट्री फार्म में आग लगी, चार झुलसे

Wed, 01 Mar 2017 11:51 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
मुर्गी फार्म की आग से कई चूजे भ्‍ाी जल गए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
झुगिया में स्थित एक पोल्ट्री फार्म में मंगलवार की रात गैस सिलेंडर के रिसाव से लगी आग की चपेट में आने से पोल्टी फार्म संचालक दंपती समेत चार लोग झुलस गए। आसपास के लोगों की मदद से दंपती को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, यहां गोरखपुर मेडिकल कॉलेज और फिर लखनऊ रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


झुगिया गांव निवासी सुधीर निषाद का अपने घर के पास ही पोल्ट्री फार्म है। मंगलवार रात करीब पौने दस बजे सुधीर पोल्टी फार्म पर गए। यहां चूजों को ठंड से बचाने के लिए हीटर का इंतेजाम पहले से था। चूजों की सुरक्षा के लिए जाली के घेरे के साथ प्लास्टिक की पन्नी से पूरी तरह से पैक था। उसी के निकट ही गैस सिलिंडर रखा हुआ था। प्रधान शमीम अख्तर ने बताया कि सिलेंडर में रिसाव की शिकायत थी और रात करीब 10 बजे बिजली आने पर सुधीर ने हीटर जलाने के लिए प्लग चालू किया तो आग लग गई। आग की चपेट में आए सुधीर की मदद के गुहार पर पत्नी रुक्मिणी पहुंची तो वह भी झुलस गई। 

दोनाें को बचाने के चक्कर में सुधीर की भांजी रंजना(13) और बेटा भी मामूली रूप से झुलस गए। जानकारी पर आस-पास के लोग पहुंचे और झुलसे दंपति की मदद की। इस घटना में सुधीर करीब 70 प्रतिशत झुलस गए, जबकि पत्नी रुक्मिणी का कमर से ऊपर का हिस्सा झुलस गया है। चूजे भी काफी संख्या में झुलस गए। सूचना 108 एंबुलेंस पहुंची। इसी से झुलसे दंपति को पहले जिला अस्पताल फिर वहां से प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज भेज दिया। हालत गंभीर देखकर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने दंपती को लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें