फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कोहरे में सड़क के गड्ढे बढ़ा रहे खतरा... सांसत में राहगीर

Tue, 16 Dec 2025 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मंझरिया से कटका मार्ग गड्ढे में तब्दील-संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शासन और प्रशासन का दावा है कि सड़कों को गड्ढा मुक्त कर दिया गया है, लेकिन तमाम ऐसे मार्ग हैं, जो इस दावे की पोल खोल रहे हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग के मंझरिया से कटका, चकदही से बनकटवा और राउतपार जाने वाला मार्ग गड्ढों में तब्दील हो चुका है। लोगों को आने-जाने में दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं। कोहरे में लाेगों की मुसीबत और बढ़ गई है। साथ ही दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग पर खलीलाबाद से मगहर के बीच मंझरिया से कटका जाने वाला मार्ग जगह-जगह टूट गया है। गिट्टियां बिखरी पड़ी हैं। कई स्थानों पर तो गड्ढे इतने बडे़ हो गए हैं कि वाहन गुजरते समय एक तरफ झुक जाते हैं। इससे यात्रियों की सांसें अटकी रहती हैं। इस मार्ग के बयारा चौराहा, गड़सरपार, बनकटवा चौराहा, गिरधरपुर आदि स्थानों पर गड्ढों की भरमार है। कोहरे के चलते शाम होते ही गड्ढे ठीक से नहीं दिखने से हादसे का खतरा बना रहता है।
इस क्षेत्र के निवासी सुजीत चौहान, मो. अकरम आदि ने बताया कि कुछ जगह गिट्टी डाली गई थी, लेकिन तारकोल नहीं डाला गया, जिससे समस्या बनी हुई है। इसी प्रकार की स्थिति चकदही से बनकटवा मार्ग की भी है। इस मार्ग पर भी कई जगह सड़क टूट गई है। इसके चलते आवागमन से दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं। बनकटवा चौराहे पर तो सड़क पूरी तरह से टूट गई है। बनकटवा से राउतपार जाने वाले मार्ग की स्थिति भी बदहाल है। क्षेत्र के निवासी विकास कुमार, धर्मेंद्र आदि ने बताया कि प्रशासन का गड्ढा मुक्त का दावा यहां फेल नजर आ रहा है। लोगों ने सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग की है।

मंझरिया से कटका मार्ग गड्ढे में तब्दील-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें