फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: फ्लाईओवर पर गड्ढे...अनियंत्रित हो रहे वाहन

Sun, 15 Dec 2024 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मुखलिसरुर चौराहे के फ्लाइओवर पर बना गड्ढा
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शहर के मुखलिसपुर रोड पर फ्लाईओवर बना है। इससे होकर प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन आते- जाते हैं, लेकिन फ्लाईओवर पर कई जगह गहरे गड्ढे बन जाने से वाहन अनियंत्रित हो रहे हैं। इन गड्ढों की मरम्मत न होने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इसके बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सेतु निगम ने खलीलाबाद-धनघटा मार्ग पर मुखलिसपुर तिराहे पर फ्लाईओवर का निर्माण करीब 10 साल पहले किया था। इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ज्यादा है। फ्लाई ओवर पर स्पॉन के ज्वाइंट और साइड में गहरे गड्ढे होने से यातायात प्रभावित हो रहा है। इस फ्लाईओवर से होकर स्कूली बच्चे, ई रिक्शा और दो पहिया वाहन भी गुजरते हैं। गड्ढों के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। शहर के निवासी शिव कुमार गुप्ता, रामजी प्रसाद आदि ने कहा कि फ्लाईओवर पर बने ज्वाइंट पर बने गड्ढे भरे जाने की जरूरत है, ताकि लोगों को आने-जाने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। इन लोगों ने कहा कि गड्ढों को भरने के लिए न तो लोनिवि और न ही हाईवे अथाॅरिटी ध्यान दे रहा है। ा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें