फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सार्वजनिक स्थानों पर गोवध के आरोपी का पोस्टर चस्पा

Fri, 29 Nov 2024 11:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। दुधारा पुलिस ने बृहस्पतिवार को गोवध के फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सार्वजनिक स्थानों पर उसका पोस्टर चस्पा किया। एसओ थाना दुधारा ट्रेनी सीओ प्रियंम राजशेखर पांडेय ने बताया कि स्थानीय थाना में पंजीकृत गोवध निवारण अधिनियम व आर्म्स एक्ट के मामले में वांछित एजाज उर्फ भोलू पुत्र हकीकुल्लाह निवासी मुड़ाडीहा खुर्द अभी तक पुलिस के समक्ष उपस्थित नहीं हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस ने उसके घर पर दबिश दी तो वहां से फरार मिला। आरोपी पुलिस की गिरफ्तारी से लगातार बच रहा है और अभी तक न्यायालय में भी उपस्थित नहीं हुआ है। थाना दुधारा पुलिस ने एजाज उर्फ भोलू की गिरफ्तारी के लिए सार्वजनिक स्थलों पर उसके दिखाई देने पर पुलिस को सूचना देने से संबंधित पोस्टर चस्पा किया। यह कार्रवाई गो हत्या निवारण अधिनियम के तहत की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें