उप डाकघर धनघटा पर प्रदर्शन करते डाककर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। सातवें वेतनमान के लिए अनिश्चितकालीन हड़ताल के क्रम में बुधवार को ग्रामीण डाक सेवकों ने कार्य बहिष्कार कर मुख्य डाकघर पर धरना दिया। डाकसेवकों ने मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रखने की बात दोहराई।
अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ के सचिव सूर्य नरेश सिंह ने कहा कि उनका यह आंदोलन मांगें पूरी होने तक चलेगा। सरकार की कर्मचारी विरोधी नीति जगजाहिर हो चुुुकी है।
केंद्र सरकार की हीलाहवाली से डाक सेवक परेशान हैं। सातवां वेतन आयोग की रिपोर्ट नहीं लागू की जा रही है। सातवां वेतन आयोग रिपोर्ट लागू न करने से करीब 1.5 लाख कर्मचारी आहत हैं। केंद्र की पहली सरकार है जो सातवां वेतन आयोग लागू करने में हीलाहवाली कर रही है। सातवां वेतन रिपोर्ट लागू होने तक अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी रहेगी।
इस दौरान वेद प्रकाश, कविंद्र प्रताप सिंह, अब्दुल वाहिद, देवेंद्र प्रताप सिंह, सुनील भारतीय, विजय प्रताप सिंह, दीनानाथ सिंह, ओंकार, विजय कुमार, देश राज, दिनेश लाल श्रीवास्तव, ओम प्रकाश तिवारी, अरविंद कुमार मिश्र, विनोद मिश्र, संतोष कुमारी, राघवेंद्र चौधरी समेत अन्य मौजूद रहे।