फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: रिश्तेदार बनकर चाय के बहाने बुजुर्ग का आठ हजार लेकर फरार

Wed, 20 Mar 2024 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- बैंक से पेंशन निकाले आया बुजुर्ग बना ठगी का शिकार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा। नगर पंचायत बखिरा के बुंदीपार गांव निवासी एक 75 वर्ष का बुजुर्ग एसबीआई बखिरा से पेंशन का पैसा निकाल कर बाहर निकला। बाहर खड़े एक ठग ने बुजुर्ग का रिश्तेदार बताकर गिनती के लिए रूपया मांगकर फरार हो गया।
विज्ञापन


बूंदीपार निवासी श्यामलाल यादव एसबीआई बखिरा में पेंशन का पैसा निकालने गए थे। वह दो-दो सौ के आठ हजार रूपया लेकर बैक से बाहर निकले। बैंक के बाहर खड़े एक ठग ने बुजुर्ग को खलीलाबाद का अपना रिश्तेदार बताकर बात करते-करते बैंक के आगे एकान्त स्थान पर ले गया। रुपया गिनती करने के लिए मांगा। श्यामलाल ने विश्वास कर पैसा गिनती के लिए दे दिया। बातों में उलझाकर आठ हजार रुपया लेकर फरार हो गया। पीड़ित के शोर करने पर जब तक मौके पर नगर के लोग पहुंचे तब तक ठग पैसा लेकर फरार हो चुका था। घटना की जानकारी के बाद पुलिस जांच पड़ताल व छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें