संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने नौ वारंटी को पकड़कर कानूनी कार्रवाई पूरी करके जेल भेज दिया। थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने वारंटी जितेन्द्र व धर्मराज पुत्रगण तेरस निवासी तेनुआ राय तितौवा रामप्रकाश पुत्र भुल्लू व मनीराम पुत्र परमेश्वर निवासी उपरौध तामेश्वरनाथ राज जयसवाल पुत्र स्वर्गीय रमाकान्त निवासी मोतीनगर बरदहिया एवं विनोद निषाद पुत्र मोती निषाद निवासी भेलवसिया को गिरफ्तार किया। साथ ही थाना दुधारा पुलिस ने वारंटी सेराज पुत्र मोहम्मद असलम निवासी बढ़यामाफी और थाना धनघटा पुलिस ने वारंटी पिन्टू पुत्र संतराम निवासी रुपीपुर टोला रामपुर एवं राजेश उर्फ नन्हे पुत्र कमल यादव निवासी प्रसादपुर थाना धनघटा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।