धनघटा। कुआनो नदी के मुखलिसपुर पुल की एप्रोच का हिस्सा धंसे दो महीना से अधिक समय बीत गया, लेकिन जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे कभी हादसा भी हो सकता है। कुआनो नदी पर नए पुल का निर्माण हुए 15 वर्ष का समय बीत चुके हैं। पुल की एप्रोच का एक हिस्सा धंसकर गड्ढे में तब्दील हो गया है। इससे खतरा की आशंका है। राहगीर सुनील कुमार, हंसराज दुबे, महेंद्र, जीत बहादुर, केदारनाथ आदि का कहना है कि एप्रोच पर हुआ गड्ढा खतरनाक साबित हो सकता है। संवाद