फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत निषाद समेत आठ के पर्चे खारिज

Fri, 10 Feb 2017 11:33 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
मेंहदावल सीट ः नामांकन पत्रों की जांच करते आरओ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में नामांकन कराने वाले पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद समेत आठ प्रत्याशियों के नामांकन शुक्रवार को जांच के बाद खारिज कर दिए गए। जिन प्रत्याशियों के पर्चे खारिज हुए उसमें छह प्रत्याशी मेंहदावल और दो धनघटा सीट के हैं। 
विज्ञापन


मेंहदावल सीट के रिटर्निंग अफसर राहुल पांडेय ने बताया कि इस विधानसभा क्षेत्र से नामांकन करने वाले छह प्रत्याशियों का पर्चा खारिज हुआ। सपा से नामांकन करने वाले लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद का पर्चा फार्म ए व बी यानि पार्टी के अधिकार पत्र निरस्त होने की वजह से खारिज हुआ। साथ ही निर्दलीय प्रत्याशी होेने के लिए दस प्रस्तावक होने चाहिए, यह संख्या भी पूरी नहीं थी। जिसके कारण उनका नामांकन रद्द कर दिया गया।

 निर्दलीय प्रत्याशी किसलावती का शपथ पत्र जमा नहीं था। प्रस्तावक भी नहीं आया, इस कारण पर्चा  खारिज कर दिया गया। जयहिंद समाज पार्टी के श्रीनिवास का शपथपत्र पूर्ण नहीं था, अतिरिक्त शपथ पत्र नहीं दिया गया था, जबकि भारतीय सुभाष सेना के प्रत्याशी राम बचन के शपथ पत्र में भी कमियां थी। संशोधित शपथ पत्र नहीं दिया गया। जन अधिकार पार्टी के प्रहलाद मौर्य का शपथ पत्र खाली था, निर्वाचक नामावली की प्रमाणिक प्रति नहीं दी गई थी, उनके प्रस्तावक रामू का निर्वाचक नामावली में नाम नहीं मिला। ऐसे में इन सभी प्रत्याशियों का पर्चा खारिज कर दिया गया। इसी प्रकार बहुजन मुक्ति पार्टी के जावेद अहमद का शपथ पत्र खाली था। इसलिए नामांकन पत्र खारिज कर दिया गया। 
विज्ञापन


धनघटा विधान सभा क्षेत्र से नामांकन करने वाले दो प्रत्याशियों का पर्चा खारिज हुआ। रिटर्निंग आफिसर कीर्तिका ज्योत्सना ने बताया कि निर्दल प्रत्याशी भजुराम का शपथ पत्र पूरा नहीं था, जबकि लोकदल की अंजू देवी  के शपथ पत्र के साथ ही 10 प्रस्तावक नहीं थे। ऐसे में पर्चा खारिज कर दिया गया। खलीलाबाद विधान सभा क्षेत्र के सभी 25 प्रत्याशियों के पर्चे वैध पाए गए।    
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें