फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 165 वाहनों से रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

Sun, 07 May 2023 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद में दूसरे चरण में 11 मई को वोट डाले जाएंगे। चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने पोलिंग पार्टियों को चुनाव स्थल तक पहुंचाने के लिए परिवहन विभाग से 165 वाहनों की मांग की है। इनमें 103 छोटे वाहन और 62 बड़े वाहन शामिल हैं।
विज्ञापन

एआरटीओ आन्जेय सिंह ने बताया कि वाहनों का अधिग्रहण करने के लिए पुलिस के सहयोग से वाहन मालिकों को नोटिस भेजा जा रहा है। मंगलवार से बृहस्पतिवार तक के लिए सोमवार को वाहनों को अधिग्रहित कर जिला प्रशासन को सौंप दिया जाएगा। कुछ गाड़ियां रिजर्व में रखी गई हैं। अगर प्रशासन अतिरिक्त गाड़ियों की मांग करेगा तो उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें