उड़ी में आतंकी हमले की घटना से सियासी दलों के साथ ही आम जनमानस आक्रोशित है। हमले के तीसरे दिन मंगलवार को भी जिले में जगह-जगह पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ के पुतले जलाए गए और पाक को सबक सीखाने की मांग की गई। खलीलाबाद में मंगलवार को युवा डीघा बाईपास पर एकत्र हुए और जुलूस निकाला। जुलूस बरदहिया बाजार, पुरानी तहसील होते हुए मेंहदावल चौक पहुंचा, जहां पाकिस्तान के विरोध में जमकर नारेबाजी की और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला जलाया।
अभिषेक सिंह और दीपक कुमार यादव ने कहा कि पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। आए दिन आतंकवादी घटनाओं को अंजाम दे रहा है। ऐसे में अब जरूरत है कि पाकिस्तान का सबक सिखाया जाए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मांग कि पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। जिससे भविष्य में ऐसी घटना न हो। इस दौरान नगर प्रभारी विक्की गुप्ता, सूरज सिंह, जर्नादन मौर्य, विवेक कुमार, शोभित मिश्रा, वीरेंद्र यादव, धर्मेंद्र मौर्य आदि शामिल रहे। धनघटा के महुली कस्बे में युवाओं ने पाक पीएम का टैक्सी स्टैंड चौराहे पर पुतला जलाया। इस दौरान रवि उर्फ मन्टू, अलीम खान, मुहम्मद आरीफ, मुहम्मद आलम, सुनील गुप्ता, महेन्द्र जयसवाल, शुभम गुप्ता, लालचंद यादव, संतोष गुप्ता, जगरनाथ मद्धेशिया, सुरेन्द्र गुप्ता, अजीजुलरहमान, भोला सोनकर, अमित कुमार उर्फ भोलू शर्मा ने कहा कि ने आतंकियाें को मुंहतोड़ जवाब दिया जाए।
बखिरा में पुलिस चौकी के निकट भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान विरोधी नारे लगाए और नवाज शरीफ का पुतला जलाया। मंडल अध्यक्ष विनय सिंह ने कहा कि पाक कि नापाक कोशिशों पर सख्त कार्रवाई का समय आ गया है। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजीव राय ने कहा कि जवानों के शहीद होने से देश का हर नागरिक आक्रोशित है। अब केंद्र सरकार को निर्णायक पहल करनी चाहिए। यही शहीदों सैनिकों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर सुनील सिंह, संतोष, राजेश गुप्त, राजदेव गोड, दयाशंकर गुप्त, अमरनाथ गुप्त, रामशंकर समेत कई लोग मौजूद रहे।
कांटे में अपना दल के कार्यकर्ताओं ने जिला मीडिया सचिव के नेतृत्व में केनौना कुर्थियां स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला जलाया। इस दौरान जिला मीडिया सचिव डॉक्टर पीसी पटेल ने कहा कि पाकिस्तान अपने नापाक इरादों से बाज नहीं आने वाला है। केंद्र सरकार को इस हमले का सख्त जवाब देना चाहिए। यही कड़ी कार्रवाई का सही वक्त है। इस दौरान बाबू लाल कन्नौजिया, श्याम सुंदर चौधरी, शिव पूजन, सुनील विश्वकर्मा, राम करन, जनार्दन पटेल, राजवंत गौतम, सुरेंद्र यादव, संत कुमार चौधरी, रोहित कुमार, चंद्रभान मौर्या, रामफेर, विंध्याचल, गोरखनाथ, परशुराम, मोनू, पीतांबर, मोनू, पंच राम,महंत पाठक, राम अवतार, परमात्मा समेत अन्य मौजूद रहे।