संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। लोकसभा चुनाव में अपने चहेते प्रत्याशी को वोट देने के लिए राजनैतिक लोगों के अलावा जिले के बुद्धजीवियों ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। एचआर इंटर कॉलेज खलीलाबाद में चेयरमैन जगत जायसवाल, पूर्व चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा, प्राथमिक विद्यालय चकदही बूथ पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय, सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने प्राथमिक विद्यालय धर्मपुरा, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बेलहर में गठबंधन प्रत्याशी लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद, प्राथमिक विद्यालय जसोवर में पूर्व विधायक दिग्विजयनारायण उर्फ जय चौबे, धनघटा विधायक गणेश चौहान ने बरदहिया बूथ पर मतदान किया।
डीएम-एसपी लेते रहे पल-पल की रिपोर्ट
संतकबीरनगर। चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए डीएम महेंद्र सिंह तंवर और एसपी सत्यजीत गुप्ता लगातार चुनाव से संबंधित जानकारी लेते रहे। कंट्रोल रूम में आर रही शिकायतों को त्वरित निस्तारण करते रहे। साथ ही सेमरियावां, बखिरा, खलीलाबाद आदि क्षेत्रों के बूथों का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारी एचआर इंटर कॉलेज, जूनियर हाईस्कूल समेत अन्य जगहों का जायजा लेते रहे।