संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। ब्लॉक सभागार में पंचायत सहायकों की बृहस्पतिवार को बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से पंचायत सहायक संघ का गठन किया गया। जिसमें सेमरियावां ब्लॉक पंचायत सहायक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष के लिए रिजवानुलक, उपाध्यक्ष पद के लिए गिरजाशंकर व राम केश को चुना गया।
इसके अलावा कोषाध्यक्ष के लिए मोहम्मद तारिक, महिला उपाध्यक्ष अनीसा प्रजापति, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए गोरखनाथ व सुहेल खान का चुनाव किया गया। महामंत्री के लिए जनार्दन, मीडिया प्रभारी के लिए बिस्मिल्लाह व मनोज चुने गए। ब्लॉक सचिव के लिए अखिलेश, महिला महासचिव के लिए पुष्पा प्रजापति, संयोजक के लिए महेंद्र कुमार, सह संयोजक के लिए राम भवन, संगठन मंत्री के लिए उमेश चौहान व विकास को सर्व सम्मति से चुना गया।
नव निर्वाचित पदाधिकारियों को संगठन की मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। नव निर्वाचित अध्यक्ष रिजवानुलहक ने कहा कि पंचायत सहायकों का शोषण बर्दाश्त नही किया जाएगा।