मेंहदावल। मोदी सरकार ने गरीबों को मुख्यधारा में लाने के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से उन्हें सशक्त बनाया। अपने निर्णय लेने की अद्भुत क्षमता के बल पर उन्होंने देश का मान समूचे विश्व पटल पर ऊंचा किया। जाति धर्म की राजनीति से परे हटकर उन्होंने समाज को एक सूत्र में पिरोने की कोशिश की।
यह बातें मेंहदावल के विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने मेंहदावल लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले में मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से करोड़ों गरीब परिवारों के सिर पर छत उपलब्ध हुआ। किसान सम्मान योजना, राशन योजना, उज्ज्वला योजना, शौचालय योजना, जनधन योजना आदि के माध्यम से गरीबों को जनकल्याण से सीधे तौर पर जोड़ा गया, जिससे उन्हें काफी राहत मिली है। व्यापार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तमाम प्रकार की वित्तीय कर्ज देने की व्यवस्था को आसान किया। जिससे व्यापारी आसानी से व्यापार कर खुद व देश की तरक्की में अपना योगदान दे रहे हैं।
मोदी सरकार ने अनुच्छेद 370 हटाकर देश को मजबूत करने का कार्य किया। इस दौरान राम शुभम दुबे, प्रयाग दत्त त्रिपाठी, राम अधीन सिंह, सोहन सिंह, वेद कुमार, दिवाकर उपाध्याय आदि मौजूद रहे।