सेमरियावां ब्लाक के बाघनगर- उंचहराकला- नव्वागांव मार्ग पर सिसईमाफी से आगे बुढ़ाननगर मोड़ पर कुछ
सेमरियावां। बाघनगर- उंचहराकला- नौवागांव मार्ग पर सिसईमाफी से आगे बुढ़ाननगर मोड़ पर तीन माह पहले बनी पुलिया की रेलिंग बृहस्पतिवार की शाम टूट कर गिर गई। रेलिंग टूटने से लोगों ने गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए विभाग के प्रति नाराजगी जताई है।
बाघनगर- उंचहराकला- नौवागांव मार्ग का जीर्णोद्धार व चौड़ीकरण कराया गया है। सिसईमाफी गांव के आगे बुढ़ाननगर पर जल निकासी के लिए एक पुलिया का निर्माण कराया गया। तीन दिन पहले हुई हल्की बारिश में ही पुलिया की रेलिंग टूट गई। लोगों ने विभागीय अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी जताई है। इस मार्ग से सिसईमाफी, बुढ़ाननगर, महुआरी, सैधवलिया- सुटेहरा, वासिन, पुरवा, हड़हा, परसादपुर आदि गांव के लोगों का आना-जाना लगा रहता है।
महुआरी के हाजी मो. शफीक, ताहिर, हजारी प्रसाद, बुढ़ाननगर गांव के शकील अहमद, जमाल, मुश्ताक अहमद, सैथवलिया सूटेहरा के संग्राम सिंह, गंगाराम आदि ने बताया कि विभाग के ठेकेदार ने पुलिया के निर्माण में मानक के अनुसार सामग्री का प्रयोग नहीं किया गया, जिससे पुलिया पहली बारिश में ही धंस गई और रेलिंग टूट गई। लोगों ने डीएम से विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।