फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: टिफिन भोज में लोगों ने साझा किया अनुभव

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मेलन और टिफिन भोज जिला कार्यालय पर संपन्न हुआ। इस दौरान लोगों ने अपने अनुभवों को साझा किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एवं सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश का मान सम्मान पूरे विश्व में बढा है। भाजपा के जैसा अनुशासित कार्यकर्ता किसी और दल के पास नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा जैसा नेतृत्व किसी के पास नहीं है, यह हम सब का सौभाग्य है कि योगी और मोदी के नेतृत्व में कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ है।
जिलाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा कि जो भी कार्यक्रम महासंपर्क अभियान के तहत प्रदेश नेतृत्व ने हमें दिया है, उस कार्यक्रम को पूर्ण रूप से सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता पूर्ण मनोयोग से लग जाएं। इसके बाद वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ टिफिन सहभोज कार्यक्रम में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एक साथ सहभोज किया।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व सांसद इंद्रजीत मिश्र, राकेश मिश्र, रामललित चौधरी, नगर अध्यक्ष सतविंदर पाल, बनर्जी लाल, किरण प्रजापति, उषा पांडेय, ब्रहानंद पांडेय, धनंजय पांडेय, अतरेश श्रीवास्तव, गौरव निषाद, रामनैन शर्मा, भगवान दास यादव, वीरेंद्र शुक्ला, रामसागर चौधरी, निरंजन लोहिया, श्रीमन आनंद आदि मौजूद रहे। संचालन महामंत्री गणेश पांडेय ने किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें