फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची की निगरानी करें कार्यकर्ता : कलाम

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को पुरानी सब्जी मंडी खलीलाबाद स्थित पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और मतदाता सूची की निगरानी करने पर चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार कहने के लिए डबल इंजन की सरकार है। इंजन गोरखपुर से चलता सीधे लखनऊ रुकता है। दोनों सरकारें संतकबीरनगर के साथ सौतेला व्यवहार कर रही हैं। नौ साल में केंद्र सरकार के जरिये जिले में विकास का एक भी कदम नहीं बढ़ाया गया। जिले में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। सत्ता के संरक्षण में जनपद में अपराधियों का बोलबाला है।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि आप लोग अभी से जुट जाएं। बूथ स्तर पर मतदाता सूची को दुरुस्त करें तथा अपने-अपने बूथ की मतदाता सूची की चौकीदारी करें तथा भाजपा के जरिये रची जा रही साजिश को बेनकाब करते हुए भाजपा की असलियत को जनता के सामने प्रस्तुत करें।
बैठक का संचालन नित्यानंद यादव ने किया। बैठक में लक्ष्मीकांत पप्पू निषाद, सुनील सिंह, लोरिक यादव, राम दरस यादव, आलोक यादव सोनू, राहुल यादव बादल, कौशल चौधरी, श्याम जी विश्वकर्मा, राम सुरेश चौरसिया, अखलाक अहमद, जावेद अहमद, अनीता भारती, सैयद फिरोज अशरफ, मालती यादव, लाल बहादुर यादव, केडी यादव, प्रमोद यादव पूर्वांचल, शैलेंद्र यादव, इसहाक अंसारी, मनोहर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें