फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गिट्टी बालू की जगह मिट्टी डालकर बिछा दे रहे हैं सीमेंटेड ईंट

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। विकासखंड क्षेत्र में विकास कार्यों में धन की बंदरबांट का खेल शुरू हो गया है। इंटरलॉकिंग सड़क में सीमेंट, गिट्टी और बालू का बेस बनाने की जगह केवल मिट्टी से बेस बनाकर इंटरलॉकिंग टाइल की सड़क बनाने का मामला प्रकाश में आया है। गांव के लोगों ने घटिया सामग्री से बनी सड़क पर आपत्ति जताते हुए जांच व कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


मेंहदावल विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत घूरापाली में राधेश्याम चौधरी के घर से कृष्ण मुरारी के घर तक मनरेगा से इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। पहले से इस मार्ग पर करीब एक वर्ष पूर्व खड़ंजा काम ग्राम पंचायत निधि से हुआ था। वर्तमान समय में इस पर इंटरलॉकिंग टाइल से सड़क का निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन ताज्जुब यह है कि सड़क का एजिंग बिना जोड़े पहले से बने एजिंग के बीच में गिट्टी और बालू डालकर बेस बनाने की जगह मिट्टी डालकर बेस तैयार कराते हुए इंटरलॉकिंग कराई जा रही है।
जब गांव के लोगों ने मानक विहीन सड़क निर्माण पर आपत्ति जताई तो विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। गांव में चौपाल लगाने पहुंचे एडीओ पंचायत राजेश पांडेय तथा ग्राम पंचायत सचिव नेहा सिंह ने भी मानक विहीन कार्य को देखा, लेकिन गुणवत्ता विहीन कार्य पर रोक लगाने की जगह जिम्मेदार अधिकारी मौके से चले गए।
विज्ञापन

सांसद के गोद लिए गांव का आलम यह है कि यहां मानक विहीन विकास से लेकर जिले के जिम्मेदारों तक ग्रामीणों द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद भी विकास कार्य की गुणवत्ता में कोई सुधार नजर नहीं आ रहा है। ग्रामीण बबलू अशोक कुमार, अर्जुन, अनिल कुमार, सुरेश, उपेंद्र, मंजू, कैलाशी देवी, अशरफी, मंजू लता, गोदावरी आदि निवासियों ने कहा कि सांसद के गोद लिए गांव में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण शुक्रवार को शुरू हुआ। सड़क निर्माण के दोनों तरफ एजिंग की जुड़ाई कराने की जगह खड़ंजा कार्य कराने के दौरान गिट्टी बालू की जगह मिट्टी डालकर सीमेंटेड ईंट बिछाई जा रही है।
ग्राम पंचायत चौपाल में आए ब्लॉक के अधिकारियों से शिकायत दर्ज कराई गई तो वह भी मानक विहीन कार्य को देखें जरूर, लेकिन मुंहमोड़ कर लौट गए। लोगों ने जिलाधिकारी से मानक विहीन कार्य के जांच व कार्रवाई की मांग की है।

0000000000000000000000000000
इंसेट

निर्माण कार्य की नहीं है जानकारी : टीए

विकासखंड में तैनात टीए आशुतोष शर्मा का कहना है कि इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण में एजिंग की जुड़ाई के साथ गिट्टी तथा बालू का बेस बनाने के बाद उसकी कुटाई कराते हुए तब सीमेंटेड ईंट बिछाई जानी चाहिए। यदि ऐसा नहीं हो रहा है तो मानक की अनदेखी की जा रही है। मेरे द्वारा यह फाइल न तो बनाई गई है न ही कार्य शुरू होने की जानकारी है। क्षेत्र हमारा है लेकिन हमें ही फाइल वर्क कार्य की सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन


00000000000000000000000
मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। यदि मनरेगा से हो रहे पक्के वर्क में खुलेआम मानक की अनदेखी हो रही है इस पर कार्रवाई अवश्य होगी।
-सुरेश कुमार मौर्या, खंड विकास अधिकारी, मेंहदावल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें