फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा के खिलाफ पुलिस चलाएगी अभियान: एसपी

Mon, 26 Mar 2018 11:36 PM IST
संतकबीरनगर ब्यूरो
विज्ञापन
एसपीओ से मिलते एसपी। - फोटो : संतकबीरनगर
विज्ञापन
बखिरा। एसपी शैलेश पांडेय से सोमवार को बखिरा थाने से संबद्ध कुछ एसपीओ ने मुलाकात की और जनपद में दुबारा तैनाती मिलने पर बधाई दिया। एसपी ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में एसपीओ के सहयोग की अपेक्षा जताई।
विज्ञापन


क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा के दौरान एसपी ने अपने पूर्व कार्यकाल के दौरान डिहुलिया व चिरैयाडाड गांव में की गई पूर्ण शराबबंदी के बारे में जानकारी लिया, लेकिन इन दोनों गांवों में पुन: कच्ची शराब का कारोबार शुरू होने पर दुख जताते हुए पूर्ण शराबबंदी अभियान चलाने पर जोर दिया। एसपी शैलेश पांडेय ने कहा कि क्षेत्र में अपराध पर पूरी तौर पर रोक लगाया जाएगा। सख्त लहजे में कहा कि अपराधी जिला छोड़ दें, अथवा जेल जाने को तैयार रहें। कहा कि शीघ्र ही समस्त विशेष पुलिस अधिकारियों के साथ बखिरा थाने में बैठक किया जाएगा।

इसमें पुलिस व एसपीओ के बीच तालमेल बनाकर कार्य करने पर भी चर्चा की जाएगी। क्षेत्र के रहने वाले एवं स्पेशल पुलिस अफसर चंद्रप्रकाश के साथ नुरुल्लाह अंसारी, नागेश कुमार, राजेश गुप्ता, रफीक अहमद, राजेश गोविल पुलिस कार्यालय पहुंच कर एसपी शैलेश पांडेय से मुलाकात की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें