फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: चार पहिया वाहन चोरी की सूचना पर हलकान हुई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पुलिस को फर्जी सूचना देकर हलकान करना एक युवक को काफी भारी पड़ गया। शुक्रवार को युवक ने यूपी 112 पर अपने चार पहिया वाहन के चोरी होने की सूचना दी। जिसके बाद कोतवाली पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस जांच में गायब चार पहिया वाहन सूचना देने वाले युवक के ससुराल में खड़ा मिला। जिसके बाद पुलिस ने फर्जी सूचना देने वाले आरोपित को हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन




कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि दिन में यूपी 112 पर क्षेत्र के नेहिया खुर्द गांव निवासी विशाल ने अपनी चार पहिया गाड़ी घर के बाहर से चोरी होने की सूचना दिया। घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल व छानबीन करने पर संदिग्ध पाया गया। जिसके बाद सूचना देने वाले युवक से कड़ाई के साथ पूछताछ किया गया। जिस पर युवक ने अपनी गाड़ी को धनघटा थाना क्षेत्र के परसहर पूर्वी गांव स्थित ससुराल में छिपाने और पुलिस को फर्जी सूचना देने की बात कबूल किया। युवक अपने ससुरालियों फर्जी चोरी के मामले में फंसाने की साजिश रचा था। गाड़ी को युवक के ससुराल से बरामदकर लिया गया है। पुलिस को फर्जी सूचना देकर गुमराह करने वाले युवक को हिरासत में ले लिया गया है। उसके खिलाफ पुलिस को गलत सूचना देकर गुमराह करने के मामले में कानूनी कार्रवाई किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें