संतकबीरनगर। एसपी सत्यजीत गुप्ता ने विषम परिस्थितियों से निपटने के लिए पुलिस लाइंस परिसर में पुलिस कर्मियों और आरएफ के जवानों को बलवा ड्रिल का अभ्यास कराया। इसमें पुलिस कर्मियों को विभिन्न तरह के हथियारों को चलाने का अभ्यास कराया गया।
पुलिस बल को दंगाइयों से निपटने के लिए विभिन्न तरीके के गुर सिखाए गए। अभ्यास के दौरान भीड़ को तितर- बितर करने के विभिन्न तरीकों के साथ लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले और दंगाइयों पर रबर के गोले, एंटी राइट गन, रबर बुलेट गन गन, हैंड ग्रेनेड, मिर्ची बम आदि शस्त्रों को चलवाया गया। विभिन्न टीमें बनाकर दंगा नियंत्रण के लिए अमल में लाई जाने वाली सभी विधिक प्रावधानों का क्रमवार अभ्यास कराया गया।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर दीपांशी राठौर, आरएएफ के सहायक कमांडेंट विनोद कुमार राव आदि मौजूद रहे। संवाद