फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: थाना समाधान दिवस<bha>--</bha>शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें

विज्ञापन
जिलाधिकारी ने दुधारा थाना में लोगों की समस्याएं सुनीं। स्रोत-सूचना विभाग
विज्ञापन
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार ने शनिवार को थाना समाधान दिवस पर दुधारा थाने में संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में फरियादियों की समस्याएं सुनीं। साथ ही राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों के शत-प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीएम ने निर्देश दिए कि राजस्व और पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों का निस्तारण आपसी सामंजस्य से सुनिश्चित किया जाए, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की होगी। उन्होंने शिकायत पंजिका का निरीक्षण करते हुए निस्तारित हो चुकी शिकायतों के संबंध में फीडबैक लिया तथा त्वरित निस्तारण के लिए निर्देशित किया।
इस दौरान सीओ प्रियम राजशेखर पांडेय सहित राजस्व व पुलिस के अधिकारी- कर्मचारी मौजूद रहे।
इसी क्रम में एसपी संदीप कुमार मीना ने कोतवाली खलीलाबाद पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए । राजस्व और पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों का निस्तारण आपसी सामंजस्य से सुनिश्चित किया जाए, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जय प्रकाश दुबे सहित राजस्व व पुलिस के अधिकारी- कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें