संतकबीरनगर। थाना कोतवाली खलीलाबाद में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मामले में अभियुक्त की अवैध रूप से अर्जित संपत्ति को कुर्क किया गया। अभियुक्त इसरार अहमद निवासी ग्राम टेमा रहमत थाना कोतवाली खलीलाबाद द्वारा आपराधिक गतिविधियों के माध्यम से अवैध धन अर्जित कर एक वाहन क्रय किया गया था।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक दुधारा अरविंद कुमार शर्मा द्वारा खलीलाबाद में गैंगस्टर अधिनियम की विवेचना संपादित की गई। विवेचना अभियोग में नामित अभियुक्त इसरार अहमद द्वारा अपराध कर अर्जित की गई अवैध संपत्ति से एक कार जिसकी कीमत सात लाख साठ हजार रुपये है, क्रय किया जाना पाए जाने पर उसे जब्त की जाने हेतु रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रेषित की गई था। इसके उपरांत पांच मई को जब्तीकरण हेतु पारित आदेश के अनुपालन में रविवार को उपजिलाधिकारी खलीलाबाद, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद की उपस्थिति में कार को जब्तीकरण की कार्रवाई की गई।