संतकबीरनगर। महिला थाना पुलिस ने टूटते परिवार को जोड़ने की एक पहल साथ-साथ कार्यक्रम के तहत चार जोड़ों को बिखरने से बचाया। प्रभारी निरीक्षक महिला थाना सरोज शर्मा एवं नियुक्त सदस्य रिफातुल्लाह अंसारी की अध्यक्षता में जन सुनवाई के लिए रविवार को चार मामले प्रस्तुत हुए।
जरीना खातून पुत्री मोहम्मद अली व द्वितीय पक्ष सेराज अहमद पुत्र सफात अली, पूनम विश्वकर्मा पत्नी कृष्ण विश्वकर्मा, बिंदू देवी पत्नी संचीत चौहान, रहमतुन्निशा पत्नी सद्दाम के मध्य पारिवारिक विवाद के कारण रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच गया था। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा एक साथ रहने के लिए तैयार कराया। संवादल