संतकबीरनगर। जनपद के सभी थाना पर बृहस्पतिवार को एसपी संदीप कुमार मीना के आदेश पर ड्रोन के अफवाह को लेकर बैठक का आयोजन हुआ। थाना क्षेत्र के ड्रोन आपरेटरों, ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों व संभ्रान्त व्यक्तियों के साथ गोष्ठी कर उच्चाधिकारी से प्राप्त आदेशों व निर्देशों को आए हुए लोगों को बताया गया। उनसे जनपद में ड्रोन संबंधित अफवाहों पर ध्यान न देते हुए सतर्क, सुरक्षित व शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गई। साथ ही अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने का संदेश दिया गया। ग्रामीणों से आग्रह किया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। आम जनमानस से किसी भी प्रकार के अफवाहों पर ध्यान ने देने तथा सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अफवाह को बिना तथ्यों की जांच किए प्रचारित प्रसारित न करने के संबंध में बताया गया। संवाद