फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती परीक्षा : सेंधमारी करने वाले 10 आरोपियों पर गैंगेस्टर की कार्रवाई

Sun, 17 Mar 2024 10:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने पुलिस भर्ती परीक्षा में सेंधमारी करने वाले गैंगलीडर समेत 10 आरोपियों पर गैंगेस्टर की कार्रवाई की है।
सीओ ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि गैंगलीडर गौतम कुमार पुत्र शिवकुमार प्रसाद निवासी अमारी अनन्त बिगहा थाना उपहरा जनपद औरंगाबाद बिहार अपने सह आरोपी के साथ मिलकर व संगठित आपराधिक गिरोह चला रहा है। गैंग का मुखिया और उसके सदस्य उत्तर प्रदेश, बिहार व अन्य राज्यों में आयोजित होने वाले प्रतियोगी परीक्षाओं में परीक्षा से पूर्व पेपर आउट कराने व उसको साॅल्व करने का कार्य, प्रश्नपत्र आउट कराकर अभ्यर्थियों को उपलब्ध कराते हैं। शैक्षित रूप से कमजोर अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड व आधार कार्ड में कूट रचित तरीके से संबंधित अभ्यर्थी के स्थान पर अपने गैंग के सदस्यों को परीक्षा में बैठाकर प्रश्नपत्र हल कराते हैं।
सीओ सिटी ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि गैंग लीडर व गिरोह के सदस्यों ने अभ्यर्थियों से आर्थिक लाभ कमाने के लिए गए इस आपराधिक कृत्य की वजह से सभी के खिलाफ उत्तर प्रदेश गिरोह बंद व समाज विरोधी क्रिया-कलाप निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन





इन पर हुई कार्रवाई
गैंगलीडर गौतम कुमार पुत्र शिवकुमार प्रसाद निवासी अमारी अनंत बिगहा थाना उपहरा जनपद औरंगाबाद बिहार के साथ सह आरोपी सदस्य सेनपाल उर्फ विनय कुमार पुत्र सिन्हा निवासी ग्राम बारीडीहा थाना धनघटा, शशिकपूर पुत्र रामचेत निवासी ग्राम रजनौली थाना धनघटा, संजय कुमार पुत्र राजेन्द्र प्रसाद व रामभरत पुत्र पुर्णवासी ग्राम नगवा भगवान थाना गोला जनपद गोरखपुर, चन्द्रशेखर यादव पुत्र शत्रुधन यादव निवासी जिगनी बाजार थाना महुआडीह जनपद देवरिया, संजय यादव पुत्र रामप्यारे यादव निवासी मालीबारी थाना बरियारपुर जनपद देवरिया, शैलेन्द्र यादव पुत्र राधेश्याम यादव निवासी बाघागाड़ा थाना गीडा जनपद गोरखपुर, जैनेन्द्र कुमार सिंह उर्फ इन्द्रजीत पुत्र सुरेश सिंह निवासी ग्राम छोटकी मसोढ़ी थाना मसौढ़ी जनपद पटनाऔर प्रशान्त कुमार उर्फ सिंकू पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी जोनी थाना विक्रम गंज जिला रोहतास (सासाराम) बिहार शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें