संतकबीरनगर। एसपी सत्यजीत गुप्ता ने शुक्रवार को पुलिस लाइन की परेड का निरीक्षण किया। पुलिस कर्मियों को शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए दौड़ लगवाई गई। बाद में पुलिस कर्मियों को इंसास, एसएलआर, एके 47, राइफल, पिस्टल को चलाने का प्रशिक्षण दिया गया।
एसपी ने पुलिस कर्मियों के टर्नआउट की जांच की। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान उच्चकोटि की वर्दी पहनने व जनता से मधुर व्यवहार स्थापित करने के निर्देश दिए। बाद में आवासीय परिसर स्थित पार्क, ओपन जिम, मंदिर परिसर, क्वार्टर गार्द आदि का निरीक्षण किया। पुलिस लाइन की बेहतर साफ-सफाई के लिए प्रतिसार निरीक्षक को निर्देश दिए।
पुलिस लाइन के आदेश कक्ष में सभी गार्द रजिस्टरों को चेक करते हुए गार्द की सुरक्षा के संबंध में गार्द कमांडरों को आवश्यक निर्देश दिए। इसी क्रम में समस्त थानों पर परेड कराई गई। इस दौरान सीओ रजीव कुमार यादव, प्रतिसार निरीक्षक रजनीकांत ओझा आदि मौजूद रहे। संवाद