फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नशे में धुत चोर शराब की दुकान में सोता मिला

Fri, 24 Feb 2023 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों ने पिटाई के बाद युवक को किया पुलिस के हवाले किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। शुक्रवार को हैंसर बाजार में कटार मिश्र मार्ग पर स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान में एक युवक को सोते हुए मुनीम ने देखा। दुकान की पीछे की खिड़की टूटी पाई गई। लोगों ने युवक की पिटाई की। बाद में घटना की जानकारी दुकान मालिक ने पुलिस को दी। मौके पर सीओ दीपांशी राठौर पहुंची और संदिग्ध युवक को पकड़ कर थाने ले गईं। दुकान मालिक ने 1 .6 लाख रुपये गायब होने की तहरीर दी है।
हिंदू जागरण मंच गोरक्ष प्रांत के जिला महामंत्री धनघटा निवासी रामजीत मोदनवाल की हैंसर बाजार में अंग्रेजी शराब की दुकान है। राम जीत मोदनवाल ने बताया कि उनके दुकान पर अरविंद मुनीम के रूप में कार्यरत हैं। बृहस्पतिवार की शाम मुनीम अरविंद दुकान बंद कर अपने घर चले गए। शुक्रवार की सुबह दुकान पर पहुंचकर जब दुकान को खोला तो उसमें एक युवक नशे में धुत होकर सोया हुआ दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके पास रिंच और पेचकस पड़ा हुआ था। दुकान के अंदर जाने पर देखा गया कि पीछे की खिड़की टूटी हुई है और दुकान का सामान बिखरा पड़ा है। कैश बॉक्स का लॉक भी टूटा था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई तो मौके पर पुलिसकर्मियों के साथ पुलिस क्षेत्राधिकारी दीपांशी राठौर पहुंचीं। उनके सामने कैश का मिलान किया गया तो 1.6 लाख रुपये गायब मिला। इस संबंध में एसओ जयवर्धन सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति को नशे की हालत में थाने पर लाया गया है। पूछताछ की जा रही है।
.
...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें