फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बेहतर कार्य करने वाले पुलिस कर्मी किए गए सम्मानित

Mon, 02 Oct 2023 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। मेंहदावल थाने में तैनात पुलिस कर्मियों के बेहतर कार्य करने पर रविवार को उन्हें प्रशस्तिपत्र व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष विजय कुमार दुबे ने बताया कि थाने में तैनात ऑपरेटर ग्रेड ए बिजेंद्र कुमार गौतम, कांस्टेबल चंद्र वेद कन्नौजिया, नोटिस तामिला में बेहतर कार्य करने वाले कांस्टेबल अभिषेक सिंह आदि को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। बेहतर ढंग से कार्य करने वाले इन पुलिस कर्मियों को नकद पुरस्कार भी प्रदान किया गया। उन्होंने बताया कि थाने में तैनात प्रत्येक पुलिसकर्मी को बेहतर ढंग से कार्य करने पर समय-समय पर पुरस्कृत किया जाएगा। इस दौरान वरिष्ठ उप निरीक्षक राजेश कुमार दुबे, उप निरीक्षक भीमसेन सिंह, लाल जी यादव, कांस्टेबल संजीव यादव, नवतेज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें