संतकबीरनगर। दुसाध समाज का कलक्ट्रेट में चल रहा धरना रविवार को भी जारी रहा। इस दौरान सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने दुसाध समाज के लोगों से वार्ता की और धरना खत्म करने का आग्रह किया। दुसाध समाज के लोगों ने कहा कि विधायक की बातों से संतुष्ट हैं, लेकिन अबतक कोई आदेश न मिलने के कारण धरना जारी रखा गया। धरना में मंडल अध्यक्ष लालचंद दुसाध, जिलाध्यक्ष उदय राज पासवान, शशिकांत, सिकंदर पासवान आदि मौजूद रहे।