सातवें चरण में चुनाव कराने मऊ रवाना हुए पुलिस कर्मी
संतकबीरनगर। सातवें चरण के चुनाव में मऊ के जिले शुक्रवार को जिले से पुलिस कर्मी रवाना हुए। इसके पूर्व एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने पुलिस कर्मियों को संबोधित किया। एसपी ने सभी को ईमानदारी पूर्वक ड्यूटी निभाने के लिए सचेत किया।
एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने बताया कि सातवें चरण में मऊ में होने वाले मतदान के लिए निरीक्षक व उपनिरीक्षक 56 तथा मुख्य आरक्षी व आरक्षी मिलाकर 460 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस पार्टियों को रवाना करने से पहले उन्हें एकत्र करके चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों से अवगत कराया गया। अनुशासन में रहकर पूरी निष्ठा के साथ ड्यूटी करने की नसीहत दी गई, जिससे निष्पक्ष व निर्विघ्न मतदान संपन्न हो सके। साथ ही कोविड के दृष्टिगत ड्यूटी के दौरान सुरक्षा एवं बचाव के लिए सभी लोगों को मास्क, सैनिटाइजर आदि का प्रयोग करने व सतर्क रहने के निर्देश दिए गए। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक रजनीकांत ओझा, प्रभारी चुनाव सेल रामदरस आर्य आदि कर्मचारी उपस्थित रहे । ब्यूरो