फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: त्योहारों पर बाजार और संवेदनशील स्थानों पर बढ़ेगी पुलिस गश्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। दीपावली और धनतेरस समेत आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। एसपी संदीप कुमार मीना ने शनिवार को ऑनलाइन बैठक कर अधिकारियों और थाना प्रभारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गूगल मीट के माध्यम से हुई बैठक में एसपी ने कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं, सीएम डैशबोर्ड और एसआईडी क्रिएशन के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि त्योहारों के दौरान बाजारों, प्रमुख चौराहों, धार्मिक स्थलों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की पैदल गश्त बढ़ाई जाए। रात में गश्त प्रभावी रखने व संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की जाए।
एसपी ने अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री पर विशेष नजर रखने को कहा। पटाखों की दुकानें भीड़भाड़ वाले स्थानों से दूर निर्धारित खुले स्थानों पर लगवाई जाएं। दुकानों पर अग्निशमन उपकरण और सुरक्षा के जरूरी इंतजाम भी सुनिश्चित किए जाएं।
विज्ञापन

उन्होंने थाना प्रभारियों को पिछले पांच वर्षों में त्योहारों के दौरान हुई घटनाओं की समीक्षा करने और त्योहार रजिस्टर का परीक्षण करने के निर्देश दिए। पूर्व में विवादित रहे स्थानों और संवेदनशील क्षेत्रों को चिह्नित कर समय रहते निरोधात्मक कार्रवाई करने को कहा। मूर्ति स्थापना स्थलों का निरीक्षण करने के साथ पीस कमेटी और डीजे संचालकों की बैठक कर शासन के दिशा-निर्देशों से अवगत कराने को कहा।
एसपी ने चोरी और नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पूर्व में सजा काट चुके और अभ्यस्त अपराधियों का सत्यापन कर उनकी गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें