फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुर्बानी को लेकर मुसहरा में सतर्क हुआ पुलिस प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुर्बानी को लेकर मुसहरा में सतर्क हुआ पुलिस प्रशासन
विज्ञापन

वर्ष 2007 में दो पक्षों में हुआ था सांप्रदायिक विवाद
पुलिस ने 41 लोगों को शांतिभंग में किया पाबंद
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मसिंहवा। संवेदनशील गांव मुसहरा में बकरीद का पर्व शांतिपूर्वक निपट सके। इसको लेकर प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस ने अब तक यहां पर 41 लोगों को शांतिभंग का संदिग्ध मानते हुए भारी मुचलके में पाबंद किया है। साथ ही साथ गांव में पैनी नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन

परंपरा न होने के बावजूद वर्ष 2007 में एक पक्ष द्वारा कुर्बानी का त्योहार मना लेने से दूसरे पक्ष द्वारा जमकर बवाल काटा गया था। गांव में आगजनी और लूटपाट की घटनाएं हुईं थीं। जिस पर पुलिस कर्मियों सहित अन्य अधिकारियों पर भी कार्रवाई की गई थी। तत्कालीन समय में धर्मसिंहवा थाना जनपद सिद्धार्थनगर के अंतर्गत आता था। एक पक्ष के अनुसार गांव में कुर्बानी मनाए जाने की परंपरा नहीं थी, पर कुछ लोगों के बहकावे में आकर दूसरे पक्ष के लोगों ने जबरिया कुर्बानी का त्योहार मना लिया था। जिस पर दूसरे समुदाय के उग्र हो जाने से जमकर बवाल हो गया था। तब से प्रदेश स्तर के उच्च अधिकारी इस पर्व पर मुसहरा का जायजा लेते हैं। बताया जा रहा है कि इस बार गांव में आधा दर्जन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ऐसे में गांव का कुछ हिस्सा पहले से ही सील कर दिया गया है। सीओ अंबरीष सिंह भदौरिया ने बताया कि मुसहरा गांव में लोगों को शांतिपूर्वक व पारंपरिक तरीके से त्योहार मनाए जाने के निर्देश दे दिए गए हैं। साथ ही साथ संदिग्ध 41 लोगों को भारी मुचलके में शांतिभंग में पाबंद कर दिया गया है। पर्व से पहले सुरक्षा को लेकर सारी तैयारियां कर ली गई हैं। गांव में आवश्यकतानुसार पुलिस बल तैनात कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें