फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पुलिस ने बालिकाओं व महिलाओं को किया जागरूक

Wed, 15 Nov 2023 11:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मिशन शक्ति के तहत जिले में महिला बीट पुलिस अधिकारियों ने गांव, कस्बा, बस स्टैंड सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाया गया। महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया। शक्ति दीदी के रूप में जुड़ कर उन्हें सशक्त एवं सुरक्षित बनाने की पहल की। एसपी सत्यजीत गुप्त ने बताया कि पुलिस बीट अधिकारियों ने महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबर वीमेन पॉवर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, एम्बुलेंस सेवा-108, चाइल्ड लाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 के बारे में बताया। इसके साथ ही सार्थक और सकारात्मक चर्चा कर गुड टच, बैड टच के बारे में बताया। घरेलू हिंसा और साइबर अपराधों के बारें में साइबर हेल्पलाइन-1930 की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें