बखिरा। लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन के दौरान बखिरा कस्बे में विवाद हो गया था। जुलूस में ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मी तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने दो सगे भाइयों समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
नगर पंचायत बखिरा के झुंगिया निवासी दुर्गेश पुत्र द्वारिका ने बताया कि 14 नवम्बर को लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन के लिए जुलूस निकाला जा रहा था। उसी दौरान शाम को आठ बजे गांव के ही दो सगे भाइयों सुनील व मनीष समेत चार लोगों ने अपशब्द कहते हुए लाठी डंडे व लात-घूसे से मारने लगे। बचाव में आए उसके दो भाइयों व चाचा को भी मारपीट कर घायल कर दिया। एसओ श्याममोहन ने आरोपी सगे भाइयों सुनील, मनीष व अमरेंद्र व संतबली के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।