फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दौड़ में मोनी, आंचल, करन, शनि, गिरजेश रहे विजेता

Fri, 13 Oct 2023 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलहर। न्याय पंचायत लोहरौली के परिषदीय विद्यालयों की खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। प्राथमिक संवर्ग बालिका वर्ग 50 मीटर दौड़ में मोनी प्राथमिक विद्यालय भगौसा को प्रथम स्थान मिला जबकि प्राथमिक विद्यालय किठूरी की आंचल 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पर रहीं। इसी प्रकार बालक वर्ग 50 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय बरगदवा अव्वल के करन प्रथम रहे और बालक वर्ग 100 मीटर की दौड़ में शनि प्राथमिक विद्यायल भेलखर्ग कलां प्रथम स्थान पर रहे। जूनियर संवर्ग की 100 मीटर दौड़ में भगौसा के गिरजेश कुमार प्रथम और बालिका वर्ग में परसोहिया की गुड़िया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि 200 मीटर दौड़ में भगौसा की नीतू प्रथम और भगौसा के ही गिरजेश कुमार ने बालक वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्राथमिक स्तर 200 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय भेलाखर्ग के शनि एवं बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय देवरिया की साक्षी प्रथम स्थान पर रही। बीईओ ज्ञानचंद मिश्र ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर ब्लॉक व्यायाम शिक्षक बाल गोविंद राय, अनुदेशक यशोदानंद, मनोज कुमार, पंकज सिंह, अशोक कुमार, खुर्शीद अहमद, इंद्रमणि शर्मा, पुरुषोत्तम गिरी, राघवेंद्र सिंह, पवन राय, शैलेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें