संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने संदिग्धों की धर पकड़ के लिए किए गए वाहन जांच के दौरान ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 73 वाहन के चालकों पर नियमानुसार कार्रवाई की।
जिले के सभी थाना क्षेत्रों में स्थानीय पुलिस टीम ने बैंक, वाहन एवं संदिग्ध व्यक्तियों की गहनता से जांच पड़ताल की। इस दौरान यातायात नियम का उल्लंघन करने के मामले में 73 वाहनों के चालकों से 76,500 रुपये शमन शुल्क वसूल किया। संवाद