संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने संदिग्धों की धर पकड़ के लिए किए गए वाहन जांच के दौरान ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 104 वाहन चालकों पर नियमानुसार कार्रवाई की। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में स्थानीय पुलिस ने वाहन एवं संदिग्ध व्यक्तियों की गहनता से जांच पड़ताल की। चेकिंग के दौरान समस्त एसओ एवं प्रभारी यातायात संयुक्त पुलिस टीम ने मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कड़ी कार्रवाई करते हुए 104 वाहनों के चालकों से 1,27,500 रुपये जुर्माना भरवाया। संवाद