संतकबीरनगर। ऑपरेशन त्रिनेत्र अभियान के तहत पुलिस ने रविवार को नौ सीसीटीवी कैमरे लगवाए। कैमरे लगवाने वालों को सम्मानित भी किया। एसपी सत्यजीत गुप्त ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने एक स्थान पर छह सीसीटीवी कैमरे, थाना मेंहदावल पुलिस ने एक स्थान पर तीन सीसीटीवी कैमरे जन सहयोग से लगवाए हैं। कैमरा लगवाकर सराहनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को पुलिस ने माल्यार्पण कर सम्मानित किया है। उन्होंने कहा कि अपने-अपने घरों, कालोनियों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे जरूर लगवाएं। कम से कम एक कैमरा से सड़क पर भी निगरानी रखें, जिससे आपराधिक व असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा सके।